पोषण पखवारा के अंतर्गत छितौनी आंगनबाड़ी केन्द्र पर मनाया गया कार्यक्रम।
गोंडा /जनपद गोंडा में दिनांक 12/03/2024 को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम रूपईडीह ब्लाक के अन्तर्गत छितौनी आंगनबाड़ी केन्द्र पर आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता गायत्री मिश्रा तथा संचालन कुसुम तिवारी द्वारा किया गया। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कार्यकत्री अरूणा हंस ने बताया कि गांव में जागरूकता के द्वारा ही कुपोषण दूर किया जा सकता है। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष ट्रेड यूनियन नेता दिलीप शुक्ला ने कहा कि देश में कुपोषण एक गम्भीर समस्या है जिसके लिए सरकार के अलावा सामाजिक संगठनों को आगे आना चाहिए।आज के समय देश की आंगनबाड़ी आशा समूह की महिलाएं कुपोषण अशिक्षा स्वास्थ्य में सुधार महिलाओं में आर्थिक स्वाबलंबन को लेकर जी जान से मेहनत कर रही है।अल्प मानदेय के चलते यह महिला कर्मी समाज में स्वयं उपेक्षित दिखाई पड़ती है।उन्होंने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि गांवों में हो डाक्टर दीदी कार्यक्रम के तहत ग्रामीण अंचलों में विशेषकर मलिन बस्तियों में जागरूकता फैलाने की जरूरत है। गोंडा में
समस्त आंगनबाड़ी आशा रसोइयां आशा समूह की बहनो से अपील करते हुए कहा कि कुपोषण समाप्त करने केलिए सभी बहने एकजुट होकर विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए अपने अपने स्तर से काम करें
कार्य शाला की आयोजन कर्ता कुसुम तिवारी ने कहा कि पोषण पखवाड़ा का सफल आयोजन पहले गांव स्तर पर होगा फिर ब्लाक मुख्यालय पर होगा। कार्यशाला के समापन अवसर पर छितौनी की आंगनबाड़ी कार्यकत्री शिव कुमारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सामूहिक कार्यक्रम से हम सभी को बहुत बल मिलता है। गायत्री देबी, बिटाना,शिवकुमारी , मीनू मारूफ, कमरजहां,श्री देवी, उर्मिला,कमला देबी, राजरानी,कंचन विश्वकर्मा, मंजू देबी,रानी वर्मा, संगीता देबी,सरोज सिंह,रेशमा वर्मा,पूनम देबी,कुसुम तिवारी, मालती देबी ।


0 टिप्पणियाँ